UP: पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 11 FEB को 73 सीटों पर होगी वोटिंग - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 10 February 2017

UP: पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 11 FEB को 73 सीटों पर होगी वोटिंग

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 73 सीटों पर चुनाव प्रचार शाम 5 बजते ही थम गया। इन सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होंगे। आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लगभग सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी। जिन जिलों में मतदान होने हैं, वहां नेताओं ने दिनभर कई जनसभाएं की।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अलीगढ़ में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा, 'पूरे देश के हाथ में झाड़ू पकड़ा दिया, लो तुम सफाई करो। क्या हो गया भारत साफ? हो गया स्वच्छ भारत।' 
राहुल गांधी के अलावा मथुरा में सीएम अखिलेश यादव ने जनसभाएं की। उनके अलावा डिंपल और जया बच्चन ने उन्नाव में जनसभाओं को संबोधित किया। हालांकि, बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने गुरूवार को हरिद्वार में रैली की।  
जाने क्या है चुनाव प्रचार का नियम 
चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन जिलों और विधानसभा सीटों पर मतदान होता है, वहां 48 घंटे पहले प्रचार अभियान रोक दिया जाता है। नेता मतदान से 48 घंटे पहले शाम पांच बजे तक ही चुनाव प्रचार कर सकते हैं।
15 जिलों में हैं 73 विधानसभा सीटें
यूपी के 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर पहले चरण की वोटिंग होनी है। ये जिले मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, बागपत, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज हैं।
सात चरणों में होगा यूपी विधानसभा चुनाव 
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव सात चरणों में कराया जाएगा। पहला चरण 11 फरवरी से शुरू होकर अंतिम चरण 08 मार्च को होगा। वहीं, फैसला 11 मार्च को आएगा।
पहला चरण: 11 फरवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 73 सीटों पर मतदान
दूसरा चरण: 67 सीटों पर 15 फरवरी को मतदान होगा
तीसरा चरण : 69 सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होगा
चौथा चरण: 53 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा
पांचवा चरण: 52 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा
छठा चरण: 15 तारीख को नॉमिनेशन की लास्ट डेट है और 4 मार्च को मतदान होगा
सातवां चरण: आखिरी फेज में 7 जिलों में 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होगा

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status