बहन की उम्मीदें तोड़ सेरेना बनी ऑस्ट्रेलियन ओपन की मल्लिका, बनाया रिकॉर्ड - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 28 January 2017

बहन की उम्मीदें तोड़ सेरेना बनी ऑस्ट्रेलियन ओपन की मल्लिका, बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आज हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सेरेना विलियम्स ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की। ऐतिहासिक ‘रॉड लेवर ऐरेना’ में हुए फाइनल मैच में सेरेना ने अपनी ही बहन वीनस विलियम्स की उम्मीदों को तोड़ते हुए रिकॉर्ड 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
सेरेना ने फाइनल में वीनस विलियम्स को 6-4, 6-4 से हराकर अपने 7वें ऑस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा जमाया। बता दें कि ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतते ही सेरेना ने ‘स्टेफी ग्राफ’ को भी पीछे छोड़ दिया।
गौरतलब है कि स्टेफी ग्राफ ने अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे, वहीं अब सेरेना 23वें ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ उनसे आगे निकल गई हैं। सेरेना ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में अब सिर्फ महान टेनिस खिलाड़ी ‘मार्गरेट कोर्ट’ से पीछे हैं, जिन्होंने अपने करियर में 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status