’25 सालों तक बीजेपी ने शिवसेना का किया इस्तेमाल… - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 28 January 2017

’25 सालों तक बीजेपी ने शिवसेना का किया इस्तेमाल…

महाराष्ट्र में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ 25 वर्ष पुराना गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया। उपनगर गोरेगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये ऐलान किया शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा, “हम हर जगह भीख का कटोरा लेकर नहीं जाएंगे। इस गठबंधन में हमने 25 वर्षो का समय बर्बाद किया। लेकिन अब और नहीं। शिवसेना नगर निकाय चुनाव (बीएमसी) में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और भाजपा से गठबंधन नहीं होगा।” अब इस मामले में राजनीति गर्म हो रही है वहीं कई बड़े नेताओं का बयान भी आया है। 
खादी ग्रामोद्योग आयोग के कैलेंडर व डायरी में महात्मा गांधी की जगह मोदी की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने महात्मा गांधी तक को नहीं बख्शा और केवीआईसी की डायरी व कैलेंडर से उनकी तस्वीर तक हटा दी। उन्होंने कहा, “वे (भाजपा) उत्तर प्रदेश में राम मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं। लेकिन अब उन्हें वहां ‘हे राम’ (हार) के लिए तैयार हो जाना चाहिए।”

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status