भारत और पाकिस्तान के मध्य तनाव के कारण अब यहां होगी सार्क बैठक! - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 31 January 2017

भारत और पाकिस्तान के मध्य तनाव के कारण अब यहां होगी सार्क बैठक!

नई दिल्ली- भारत और पाकिस्तान के मध्य तनाव के बीच दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के वरिष्ठ अधिकारी इस सप्ताह नेपाल की राजधानी काठमांडू में बैठक करेंगे। अधिकारी 19वें सार्क सम्मेलन की तारीख तय करने पर व अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह बैठक प्रोग्रामिंग समिति में हिस्सा लेने के लिए 1 और 2 फरवरी को होगी। 19वां सार्क सम्मेलन पिछले साल इस्लामाबाद में होना था जिसे टाले जाने के बाद यह सार्क के सदस्य राष्ट्रों की पहली बैठक होगी।
पिछले साल इस्लामाबाद में होने वाले शिखर सम्मेलन को टाले जाने के बाद पहली बार कई मुद्दों पर चर्चा के लिए यहां बैठक हो रही है। बैठक के दौरान सदस्य राष्ट्रों के संयुक्त सचिव सार्क सचिवालय और पांच क्षेत्रीय केंद्रों के बजट समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status