छिन्नमस्तिका मंदिर में जवान ने गला रेता, लोगों ने कहा बलि दी… - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 31 January 2017

छिन्नमस्तिका मंदिर में जवान ने गला रेता, लोगों ने कहा बलि दी…

रांची-  झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा इलाके में मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में CRPF जवान ने खुद का गला रेत डाला। लेकिन लोगों का कहना है कि उसने खुद की बलि दी है, इस घटना के बाद से ही मंदिर को बंद कर दिया गया है।
खबर के मुताबिक मारे गए शख्स का नाम संजय नट है, वह बिहार के बक्सर का रहना वाला है। पुलिस के मुताबिक संजय सीआरपीएफ का जवान है, उनकी पोस्टिंग ओडिशा में थी। मंदिर में मौजूद लोगों के अनुसार वह बलि के देने मन से ही मंदिर में आया था, उसके पास बिल्कुल वैसी ही कटारी थी जो कि मां छिन्नमस्तिका की मूर्ति में लगी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार संजय ने भैरवी नदी स्नान करने के बाद छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा की, उसके बाद मंदिर की परिक्रमा करने के बाद खुद का गला रेत दिया। संजय के परिजनों के मुताबिक वह बिल्कुल ठीक था, लेकिन वह काफी पूजा-पाठ करता था।
गौरतलब है कि मां छिन्नमस्तिका मंदिर रांची से करीब 79 किमी. दूर है, कामाख्या के बाद यह मंदिर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े शक्तिपीठ के रुप में माना जाता है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status