संसद के अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम, 10 खास बातें - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 31 January 2017

संसद के अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम, 10 खास बातें

नई दिल्ली:  
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इसी के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्‍य सबका साथ, सबका विकास है।
राष्ट्रपति ने सर्जिकल स्ट्राइक, कालाधन के खिलाफ कार्रवाई, किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए चलाई गयी योजनाओं की तारीफ की। इससे पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पारंपरिक शाही बग्घी में बैठकर राष्ट्रपति भवन से संसद भवन पहुंचे। मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन से बग्घी में बैठकर संसद भवन पहुंचने की पुरानी परंपरा का निर्वाह किया। वह संसद भवन के सेंट्रल हॉल में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ पहुंचे।
10 प्वाइंट्स में जानें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने क्या कहा
1. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि संसद का यह बजट सत्र ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार आम बजट के साथ रेलवे बजट भी पेश किया जाएगा। मुखर्जी ने कहा, 'हम लोकतंत्र और अपने मूल्यों और संस्कृति का जश्न मनाने के लिए एक बार फिर एकत्र हुए हैं, जो हमारे देश के लंबे इतिहास का हिस्सा रहा है। यह संस्कृति मेरी सरकार को 'सबका साथ सबका विकास' करने के लिए प्रेरित करती है।'

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status