आपने अक्सर बड़े लोगों के मुंह से सुना होगा कि यह बात हुई तो कुछ अच्छा होगा और यह घटना हुई तो बुरा होगा। इन्हीं के अनुसार माना जाए तो हमारी लाइफ में कई ऐसी घटनाएं होती है जो हमें शुभ और अशुभ संकेतो का आभास करवाती हैं। इन संकेतों में सबसे आम है,”चलती राह में बिल्ली का रास्ता काट जाना।“ इसे लोग बेहद अशुभ संकेत मानते हैं और दुर्घटना के डर से कुछ लोग ऐसा देखकर आगे जाने से भी कतराते हैं। इसी प्रकार कई चीजें हमे शुभ संकेत भी देती हैं। आइए इन संकेतों के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
अंडे का दिखना
यदि आप घर से किसी कार्य को करने के लिए निकल रहे हैं तथा आपको सामने अंडा दिख जाए तो आपका सफल होना निश्चित है। वहीं यदि रास्ते में आपको फूटा हुआ अंडा या उसका छिलका दिखे तो समझ लिजिए आपका कार्य नहीं बन सकता।
आग के संकेत
जहां घर से निकलने पर दहकती हुई आग की लपटे दिखाई दें तो आपका काम उत्तम तरीके से सफल होता है जबकि केवल चिंगारी या कोयला दिखने से कार्य में सफलता मिलना कठिन हो जाता है।
कटहल के दिखने का फल
रास्ते में यदि कोई साबुत कटहल के साथ दिखे तो यह बहुत शुभ शगुन माना जाता है लेकिन वहीं किसी कटे हुए कटहल का दिखना बेहद अशुभ संकेत होता है।
चिड़िया
यदि रास्ते में चलते चलते कोई चिड़िया अगर आपके सिर पर बीट कर दे तो यह काफी अच्छा संकेत होता है। परंतु कबूतर का बीट करना एक अशुभ संकेत माना जाता है।
नाग या सांप
नागों का जोड़े में दिखना व्यक्ति के लिए बहुत शुभ होता है। दिखते ही उनका आपसे दूर जाना भी बेहद शुभ संकेत होता है। लेकिन लंबे समय तक आपके सामने उनका रहना एक अशुभ संकेत साबित हो सकता है।
No comments:
Post a Comment