ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स लिस्ट में भारतीय पासपोर्ट का 78वां स्थान - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 17 January 2017

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स लिस्ट में भारतीय पासपोर्ट का 78वां स्थान

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और विविध संस्कृति के रूप में भारत को जाना जाता है। वहीं अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में भारत का स्थान अब 100 के अंदर आ गया है। साल 2017 की ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स लिस्ट में भारतीय पासपोर्ट का 78वां स्थान है। वहीं विश्व में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट में पहला स्थान जर्मनी का है।
शक्तिशाली पासपोर्ट की ग्लोबल रैंकिंग वीजा फ्री स्कोर के तहत की जाती है जिसमें जर्मनी का वीजा फ्री स्कोर 157 है। वहीं भारत का वीजा फ्री स्कोर 46 है जिसके आधार पर भारतीय पासपोर्ट को 78वां रैंक मिला है। लिस्ट में दूसरा स्थान स्वीडन का है। भारत के पड़ोसी देश चीन का स्थान 66वें रैंक पर है और पाकिस्तान का स्थान 94वें रैंक पर है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status