राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 जनवरी 2017) - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 28 January 2017

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 जनवरी 2017)

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं आपका दिन मिलाजुला रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर की सजावट में परिवर्तन करने की इच्छा होगी। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यभार बढ़ सकता है। शारीरिक थकान के साथ अस्वस्थता हो सकती है। माता से लाभ होगा।

वृषभ (Tauras): आज आपको नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल की मुलाकात से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा। लंबे प्रवास का योग है। दूर स्थित स्नेहीजन या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। परेदश जाने की संभावना उपस्थित होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

मिथुन (Gemini): निषेधात्मक विचारों से दूर रहने की सूचना गणेशजी देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ और रोग उपचार प्रारंभ करना उचित नहीं होगा। क्रोध की भावना को संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर प्रसंग होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।

कर्क (Cancer): वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें। इससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। इसलिए कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।

कन्या (Virgo): आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहने का गणेशजी सूचन करते हैं। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा आएगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें।

तुला (Libra): आपके लिए समय शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निकट के सम्बंधियो के साथ झगडे या विवाद के कारण मन को चोट पहुंचने के प्रसंग बनेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। स्नेह संबंध बनेंगे। छोटे प्रवास की संभावना है।

धनु (Sagittarius): आप का दिन मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।

मकर (Capricorn): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आप का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय में तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ भेंट होगी। मानसिक रूप से शांति रहेगी।

कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। मानसिक स्वस्थता कम रहेगी। कोर्ट-कचहरी के झंझट में न पड़ें। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखें। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। अकस्मात से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। धन के खर्च का योग है।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास-पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status