धनु का शनि किस राशि को बनाएगा धनी - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 28 January 2017

धनु का शनि किस राशि को बनाएगा धनी

दैनिक शुभाशुभ 28.01.17 शनिवार, चंद्र मकर राशि व श्रवण नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दैनिक समस्याओं से निदान हेतू शनिदेव पर गुड़ से बनी रेवड़िया चढ़ाएं।

मेष: स्वास्थ्य नरम रहेगा। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। धन के लेन-देन में धोखा मिलेगा। पब्लिक रिलेशन संबंधित कार्य सफल होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

वृष: प्रेम संबंधो के चलते करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। राजनीतिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

मिथुन: अधिकारीगण सहयोग करेंगे। अल्टरनेटिव वर्क में समस्याएं आएंगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

कर्क: मैंटल टैंशन बढ़ेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लंबित मसले हल होने से टैंशन मिटेगी। श्रम की अधिकता वश थकान रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग कबूतरी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

सिंह: यश बढ़ेगा। विरोधी कमज़ोर होंगे। विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी। व्यवसायिक विस्तार होगा। पार्टनर संग डेट पर जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

कन्या: आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। स्टूडैंट्स की करियर एजुकेशन से संबंधित बाधाएं खत्म होंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

तुला: कार्यक्षेत्र में लाभ से आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परफैक्ट माहौल रहने से उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र एक्टिव रखने को महत्व देंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृश्चिक: सहकर्मियों का असहयोग रहेगा। व्यावसायिक लाभ अपेक्षाकृत कम होगा। निराश न हो परिस्थितियां जल्द ही पक्ष में होंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दिन में 0130 से शाम 03:00 तक।

धनु: व्यावसायिक समस्या के समाधान से उत्साहित होंगे। करियर में वरिष्ठों के अनुभव से लाभ मिलेगा। व्यवसायिक रणनीति बनाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

मकर: पर्सनल परेशानियां दूर होंगी। धन लाभ होगा। आजीविका व रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। सीनियर के दबाव वश गलत काम करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

कुंभ: स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। कार्यशैली लाभकारी रहेगी। प्रोफैशनल व पर्सनल में भेद करें। एक्टिव रहने से तकनीकी मसले हल होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

मीन: आर्थिक विकास होगा। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रोफैशनल घटनाक्रम में फंसे रहेंगे। हाई प्रोफाइल लोग पार्टी करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status