नई दिल्ली. आम जनता को होने वाली परेशानियों के चलते नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चारों तरफ आलोचना हो रही है. पीएम की आलोचना करने में आम आदमी पार्टी के नेता कोई मौक़ा नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसा करने वालोंमें आप नेता कुमार विश्वास भी शामिल हैं. लेकिन कुमार विश्वास को एक ट्वीट करना महंगा साबित हो रहा है
आप नेता कुमार विश्वास के ट्वीट करने के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत लेखक और समाज सेवी शिकायतकर्ता अरुण उपाध्याय ने दर्ज कराई है. उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि विश्वास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने ट्विटर अकाउंट का बेजा इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति मुकेश अंबानी की फर्जी फोटो पोस्ट की है. उपध्याय के मुताबिक़ फर्जी फोटो और जीआईएफ एनीमेशन पोस्ट कर कुमार विश्वास ने देश के प्रधानमंत्री की छवि धूमिल की है/
दरअसल कुमार विश्वास ने एक मॉर्फिंग वाला जीआईएफ एनीमेशन पोस्ट किया है जिसमे दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री मुकेश अंबानी के इशारे पर काम कर रहे हैं. उपाध्याय ने कहा कि ऐसा कर कुमार विश्वास ने लोगों की भावनाओं का मजाक उड़ाया है. उनके मुताबिक़ कुमार विश्वास एक सेलेब्रिटी हैं, और उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए थी. उपाध्याय ने शिकायत में कुमार विश्वास के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने की गुजारिश की है. अब दिल्ली पुलिस के अफसर उपाध्याय की शिकायत पर जांच कराने की बात कर रहे हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment