नई दिल्ली। नोटबंदी के जरिए कालेधन पर लगाम लगाने की मुहिम जारी है। ताजा मामला राजस्थान के जयपुर का है, जहां सोमवार को आयकर विभाग ने द इंटीग्रल अरबन कोऑपरेटिव बैंक में छापा मारा। इस दौरान आयकर विभाग ने 157 करोड़ रु. की अघोषित रकम जब्त की। पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि आयकर विभाग द्वारा जब्त की गई राशि में से लगभग 138 कोड़ रु. की रकम दो हज़ार के नए नोटो में है। आपको बता दें कि यह बैंक विल्फर्ड एजुकेशन सोसायटी चलाती है। आयकर विभाग द्वारा सोसायटी के दफ्तर में भी छापे मारे जा रहे हैं।
आपके पैसे पर काले कुबेरों का कब्जा
जो नए नोट काले धन वालों के पास से मिल रहे हैं वो पैसे आपको मिलते तो आपको लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ता। चेन्नई में माइनिंग कॉन्ट्रैक्टर शेखर रेड्डी के ठिकाने से 166 करोड़ कैश औऱ 127 किलो सोना मिला. कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बिजनेसमैन के सीक्रेट बाथरूम से 5 करोड़ 70 लाख के नए नोट मिले। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश के लॉ फर्म के दफ्तर से 13 करोड़ 65 लाख कैश मिला।
मिल सकते थे 21 करोड़ रुपए
कालाधन जब्ती के सारे आंकड़ों को मिला दें तो करीब 150 करोड़ के नोट लोगों को मिलने की बजाय काले धन वालों के हत्थे चढ़ गए। अगर इतने लोगों ने 150 करोड़ 2-2 हजार के नोट बंटते तो साढे सात लाख लोगों को लाइन में नहीं लगना पड़ता।
Monday, 12 December 2016
Home
राजस्थान
जयपुर में आयकर विभाग ने जब्त किया 157 करोड़ रु. का कालाधन, ऐसे पैसा सफेद कर रहे हैं
काले कुबेर
जयपुर में आयकर विभाग ने जब्त किया 157 करोड़ रु. का कालाधन, ऐसे पैसा सफेद कर रहे हैं काले कुबेर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment