सपा ने घोषित किए 7 विधानसभा प्रत्याशी, शिवपाल के करीबियों को मिला टिकट - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 12 December 2016

सपा ने घोषित किए 7 विधानसभा प्रत्याशी, शिवपाल के करीबियों को मिला टिकट

लखनऊ. यूपी चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को सात विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। बता दें कि, इन सातों सीटों पर पहले ही विधानसभा प्रत्याशी घोषित किए जा चुके थे। ऐसे में पुराने सभी लोगों का टिकट काटकर नए प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। अहम बात ये है कि नए प्रत्याशियों में ज्यादातर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के करीबी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अमापुर‍ विधानसभा से राहुल पाण्डेय को टिकट दिया गया है। इसी क्रम में बिलग्राम मल्लावां विधानसभा से अनीस मंसूरी, तिलोई विधानसभा से जैनुल हसन, जगदीशपुर विधानसभा से विमलेश सरोज, माधवगढ़ विधानसभा से आर.पी. निरंजन, कालपी विधानसभा से अनूप कुमार सिंह और खागा विधानसभा से विनोद पासी को टिकट दिया गया है।

इन प्रत्याशियों के कटे टिकट
– अमापुर‍ विधानसभा से वीरेन्द्र सोलंकी
– बिलग्राम मल्लावां विधानसभा से सुभाष पाल
– तिलोई विधानसभा से मयंकेश्वर शरण
– जगदीशपुर विधानसभा से अजीत प्रसाद
– माधवगढ़ विधानसभा से लाखन सिंह
– कालपी विधानसभा से विष्णुपाल सिंह उर्फ नन्नू राजा
– खागा विधानसभा से ओम प्रकाश गिहार

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status