जानिए EPF खातों पर कितनी घटी ब्याज दर - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 19 December 2016

जानिए EPF खातों पर कितनी घटी ब्याज दर



बैंगलुरुः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने कयास के उलट ब्याज दरें घटा दी है. ईपीएफओ ने 2016-17 के लिए भविष्य निधि जमा पर 8.65 प्रतिशत ब्याज दर तय की.गत वित्त वर्ष 2015-16 में भविष्य निधि पर ईपीएफओ की ब्याज दरें 8.8 फीसदी थी. ईपीएफओ के अंशधारकों की संख्या चार करोड़ से अधिक है.


इससे पहले वित्त मंत्रालय ने साल 2015-16 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर 8.7 प्रतिशत कर दिया था, जबकि श्रम मंत्री की अगुवाई वाली सीबीटी ने 8.8 प्रतिशत ब्याज की मंजूरी दी थी। ट्रेड यूनियनों के विरोध के बाद सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया था और अंशधारकों को 8.8 प्रतिशत ब्याज देने को सहमति दे दी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status