भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार 19 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जिस दौरान राहुल गाँधी जौनपुर में एक कार्यक्रम जनसभा को भी संबोधित कर रहे है।
पढ़े रैली की जरुरी बातें...
-यह सूफियों और भाईचारे की जमीन है, आपने प्रदेश को बहुत कुछ दिया हैः जौनपुर में राहुल गांधी
-कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में मुर्दाबाद शब्द नहीं प्रयोग होना चाहिए। नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई है, लेकिन मुर्दाबाद बोलना हमारा काम नहीं हैः राहुल गांधी
-मुर्दाबाद बोलने का काम कट्टरपंथी करते है।
-8 नवंबर का निर्णय भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, किसान और गरीब के खिलाफ थाः राहुल गांधी
-मनरेगा को मोदी जी ने गड्ढा खोदना कहा। हिंदुस्तान का मजदूर गड्ढा नहीं खोदता, देश को बनाता हैः राहुल गांधी
-आप अमीर लोगों का कर्ज माफ करते हैं, हिंदुस्तान के किसान का कर्जा माफ करिएः राहुल गांधी
-विदेश अकाउंट वालों को जेल में नहीं डाला। सरकार के पास स्विस अकांउंट वालों के नाम
-ज्यादा कालाधन विदेश अकाउंट में हैः राहुल गांधी
-माल्या को सरकार ने 1200 करोड़ की टॉफी दी। 99 प्रतिशत लोग नोटबंदी के खिलाफ हैं: राहुल गांधी
-जौनपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी कदम का हम साथ देंगे: राहुल गांधी
प्रधानमंत्री ने 'मनरेगा' व 'मजदूर' का अपमान किया है: राहुल गांधी
-किसान को कैश में पैसा मिलता है, मोदी जी ने किसान पर फायर बॉम्बिंग की: राहुल गांधी। सबसे ज्यादा कालाधन रियल एस्टेट में हैः राहुल गांधी
-किसान कर्जा ना चुकाए तो कार्रवाई होती हैः राहुल गांधी, अमीरों के 10 लाख 10 हजार करोड़ माफ किएः राहुल गांधी
-भारत में 100 रु. में से सिर्फ 2 पैसे नकलीः राहुल
-नोटबंदी से कालाधन नहीं आया, नोटबंदी से पहले बीजेपी ने जमीने क्यों खरीदीः राहुल
-आतंकियों की जेब से नए नोट निकल रहे हैः राहुल
No comments:
Post a Comment