अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद में आज 11 मंजिली इमारत में भीषण आग लग गई हालांकि इस दौरान इसके अंदर मौजूद एक सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश भट्ट ने बताया कि मकरबा इलाके में स्थित व्यवसायिक इमारत सिग्नेचर 1 में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग नीचे से लेकर ऊपर तक फैल गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक सौ अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है।
No comments:
Post a Comment