नई दिल्ली: पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर जनवरी में हुये आतंकवादी हमलें पर राष्ट्रिय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 101 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है जिसमें मसूद अजहर उर्फ अजगर का नाम भी शामिल है। इसके अलावा कासिम खान और शाहिद लतीफ का नाम भी शामिल है। आतंकियों से मुठभेड़ में 7 जवान शहीद हो गए थे, जबकी 37 लोग घायल हुए थे।
गौरतलब है कि सीमा के अति निकट स्थित यह एयरबेस सैन्य दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। वायु सेना अड्डे में दो जनवरी को हुए हमले को पाकिस्तान स्थित चार आतंकियों ने अंजाम दिया था। जिसमे सभी आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से चार ए के 47 राइफल, ए के राइफल की 32 मैगजीन, तीन पिस्तौल, पिस्तौल की सात मैग्जीन, एक ग्रेनेड लांचर और 40 हथगोले बरामद किये गए थे।
इस संबध में अमेरिका ने कुछ और सबूत इकट्ठा कर भारत को सौंपे थे। जिससे की यह साफ हो गया है कि इस हमले की साजिश पाकिस्तान में ही रची गई थी। अमेरिका ने पठानकोट हमले की तफ्तीश करते समय पाया कि, जनवरी में एयरबेस पर हुए हमले के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलरों के फेसबुक का आईपी एड्रेस और जैश के वित्तीय मामलों को देख-रेख करने वाले संगठन अल रहमत ट्रस्ट की वेबसाइट का आईपी एड्रेस का स्थान पाकिस्तान में ही है।
अमेरिका ने इस अपनी तफ्तीश के बाद इस बात का खुलासा भी किया है कि, जैश के हैंडलर काशिफ जान के दोस्तों तथा पठानकोट में मारे गए चारों आतंकियों (नासिर हुसैन, हाफिज अबू बकर, उमर फारूख और अब्दुल कयूम) ने जिस फेसबुक ग्रुप्स का उपयोग किया था वे जैश से जुड़े हुए थे। आतंकियों ने एक अन्य नंबर पर भी फोन किया था जिसका उपोयग 'मुल्ला दादुल्ला' के फेसबुक अकाउंट से जुड़ा हुआ था। इन फेसबुक अकाउंट का संचालन पठानकोट हमले के दौरान पाकिस्तान से हो रहा था और इसके लिए पाकिस्तान की टेलीकॉम फर्म्स के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया था।
पठानकोट हमले के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के चारों फिदायीन नासिर हुसैन (पाकिस्तान स्थित पंजाब), अबू बकर (गुजरांवाला) और उमर फारूख और अब्दुल कयूम (सिंध प्रांत) लगातार 80 घंटे तक पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में था। अमेरिका द्वारा भारत को सौंपे गए सबूतों में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आकाओं के बीच एक तय समय में हुई बातचीत भी दर्ज है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment