नई कार खरीदने के लिए आपको देना पड़ सकता है पार्किंग स्पेस प्रूफ - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 22 December 2016

नई कार खरीदने के लिए आपको देना पड़ सकता है पार्किंग स्पेस प्रूफ

नई दिल्ली। केंद्र सरकार सड़कों पर गाड़ियों के प्रेशर को कम करने के लिए एक नया नियम लाने पर विचार कर रही है। अगर यह नियम लागू हो जाता है तो नई गाड़ी का मालिक बनने के लिए आपको पार्किंग स्पेस प्रूफ देना पड़ेगा। यह बात केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने एक कार्यक्रम में कही है।

नायडू का कहना है कि केंद्र नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए पार्किंग स्पेस प्रूफ को अनिवार्य बना सकती है। ऐसे में पार्किंग स्पेस होने पर ही गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। अगर यह नियम लागू होता है तो बिना पार्किंग स्पेस सर्टिफिकेट के कोई गाड़ी सड़क पर नहीं आ सकेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस संबंध में उनके मंत्रालय और सड़क परिवहन मंत्रालय के बीच गहन विचार विमर्श भी हुआ है। राज्यों को इस बारे में सूचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सड़कों पर गाड़ियों का दबाव कम करना है तो कुछ अहम उठाने ही होंगे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status