नई दिल्ली। 2000 रुपए के नोट के लिए अब आपको बैंक की लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। अब आप सिर्फ एक रुपया खर्च कर 2000 रुपए का नया नोट पा सकते हैं। स्नैपडील पर आप इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े और कॉस्मेटिक जैसे सामानों की खरीददारी पर एक रुपए ज्यादा खर्च 2000 रुपए का नया नोट पा सकते हैं। स्नैपडील ने कैश@होम सेवा शुरु की है।
कैसे मिलेंगे पैसे?
स्नैपडील के जरिए आपको अपने इलाके की अवेलिबिलिटी चेक करनी होगी। अगर आपके इलाके में ये सुविधा उपलब्ध है तो फिर आप अपने स्नैपडील एप से कैश ऑर्डर कर सकते हैं। आपका ऑर्डर होते ही स्नैपडील के कूरियर पार्टनर के कर्मचारी आपके घर आएंगे और स्वाइप मशीन से आपके खाते से 2000 रुपए ट्रांसफर करेंगे। पैसे ट्रांसफर होते ही आपको तुरंत कैश दे दिया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment