वेंकैया ने लॉन्च किया गूगल टॉयलेट लोकेटर एप और सरकारी कैलेंडर - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 22 December 2016

वेंकैया ने लॉन्च किया गूगल टॉयलेट लोकेटर एप और सरकारी कैलेंडर

नई दिल्ली: केंद्रीय शहरी विकास और आवास मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने गुरुवार को अगले साल के सरकारी कैलेंडर का लोकार्पण और डिजिटल कैलेंडर का एप और गूगल टायलेट लोकेटर जारी करने के साथ ही भारत में प्रेस 2015-16 की रिपोर्ट और उसकी सीडी का विमोचन किया।

एप बताएगा कितनी दूर है टॉयलेट

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत टॉयलेट लोकेटर ऐप के जरिए आप आसपास मौजूद टॉयलेट की लोकेशन देखी जा सकेगी और पता लगाया जा सकेगा कि यह कितनी दूरी पर स्थित है। दिल्ली में पांच हजार से अधिक शौचालय हैं, जिनका गूगल मैप्स टॉयलेट लोकेटर पर पता लगाया जा सकता है। यह लोकेटर गूगल के सहयोग से विकसित किया गया है।

दिल्ली में स्वच्छ सेवकों नियुक्ति

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत दिल्ली में स्वच्छ सेवक नियुक्त किए गए हैं और उन्हें वर्दी दी गयी है। ये स्वच्छ सेवक लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगे। इसके साथ ही पालिका बाजार क्षेत्र में पहली 'रिवर्स वेंडिंग मशीन'लगायी गयी है, जिसमें प्लास्टिक की बोतल डालने पर व्यक्ति को मोबाइल रिचार्ज कूपन मिलेगा

'मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है'

नायडू ने बताया कि कैलेंडर का विषय है- 'मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है' और इसमें देश के समग्र विकास के लिए किए गए सरकार के प्रयासों को दशार्या गया है। डिजिटल कैलेंडर एप के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे गूगल स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है और इसमें आकाशवाणी और दूरदर्शन के टॉप टेन समाचार और पत्र सूचना कायार्लय की विज्ञप्तियों को देखा जा सकता है।

 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status