अगस्टावेस्टलैंड घोटाला मामले में सीबीआई को पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी की 4 दिनों की रिमांड मिली - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 10 December 2016

अगस्टावेस्टलैंड घोटाला मामले में सीबीआई को पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी की 4 दिनों की रिमांड मिली

नई दिल्ली:अगस्टावेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला मामले में पूर्व वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी समेत संजीव त्यागी और वकील गौतम खेतान को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिसम्बर तक की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार एसपी त्यागी समेत तीनों को शनिवार को पटियाला हाऊस कोर्ट में पेश किया गया था।


सीबीआई ने कोर्ट में कहा, 'सभी आरोपियों की 10 दिन की रिमांड चाहिए। वीवीआईपी के लिए एमआई 8 हेलीकॉप्टर खरीदने थे, 11 पार्टियों में से अगस्टावेस्टलैंड अंतिम कंपनी थी। 6 हजार ऊंचाई तक उड़ने वाले हेलीकॉप्टर चाहिए थे। अगस्टा कंपनी जरुरत मापदंड पूरी नहीं कर पाई थी, 2004 में नई सरकार ने सभी मापदंड के साथ वाले ही हेलीकॉप्टर खरीदने को कहा। एसपी त्यागी के आने के बाद अगस्टावेस्टलैंड ने दोबारा बेचने के लिए कोशिश शुरु की दी, नया प्रस्ताव लाया गया, जिसमें हेलीकॉप्टर की न्यूनतम 4500 की ऊंचाई रखी गयी, जो कि अगस्टावेस्टलैंड कंपनी पूरा कर रहा था।'

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status