फरवरी में होंगे यूपी के चुनाव और अप्रैल में परीक्षाएं - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 10 December 2016

फरवरी में होंगे यूपी के चुनाव और अप्रैल में परीक्षाएं

नई दिल्ली। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का प्रोग्राम घोषित करना महंगा पड़ता दिख रहा है। बिना राय मशविरे के परीक्षा की तारीखें घोषित करने पर चुनाव आयोग ने बोर्ड के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है।
तलब कर सुनाई खरी खोटी आज शनिवार को उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश और माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा को दिल्ली तालाब करके खूब खरी खोटी सुनाई है।सिन्हा ने साफ़ हिदायत दी की बोर्ड परीक्षा की नई तारीखें घोषित करने से पहले प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ मंथन अवश्य कर लें। उधर सूत्र बताते हैं कि आयोग ने अपरोक्ष रूप से बोर्ड को जटा दिया है कि वह फरवरी में चुनाव कराने का मन बना चुका है। लिहाज़ा बोर्ड की परीक्षाएं अप्रैल के आसपास कराई जाएँ।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status