नई दिल्ली: नोटबंदी के फैसले के बाद से मोदी सरकार के द्वारा प्लास्टिक के नोट जारी किए जाने की खबर पर अब विरोध शुरु हो गया है। इस क्रम में अब अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि प्लास्टिक के नोटों में चर्बी का इस्तेमाल किया जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस बात का विश्वास दिलाएं कि भारत में छपने वाले प्लास्टिक नोट में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। चक्रपाणि ने कहा कि हमारी बात नहीं सुनी गई तो हिन्दू महासभा मोदी सरकार के इस प्लास्टिक के नये नोट का पुरजोर विरोध करेगी।साथ ही उन्होंने दुसरे देश का उदाहरण देते हुए कहा कि प्लास्टिक के नोट में जानवर की चर्बी के कारण ही ब्रिटेन कोर्ट में इसे लेकर विवाद चल रहा है।
चक्रपाणि ने कहा कि भारत एक धार्मिक देश है और यहां लोग मंदिरों में रुपए दान करते हैं। उन्होंने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ हुई पहली क्रांति चर्बी वाले कारतूस को लेकर ही हुई थी और अब मोदीजी उसे फिर से दोहराने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चर्बी वाले नोट छापने का निर्णय लेती है तो इसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने कहा ब्रिटेन में प्लास्टिक के नोट छापने के बाद वहां भी विरोध हुआ था। जिसके बाद कोर्ट ने इस पर प्रतिबन्ध लगा दिया। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि गाय और सूअर की चर्बी से बनने वाले इस नोट को सरकार भारत में लागू करने की योजना बना रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment