महात्मा गांधी को जारी हुआ नोटिस, अवैध निर्माण पर मांगा गया जवाब - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 10 December 2016

महात्मा गांधी को जारी हुआ नोटिस, अवैध निर्माण पर मांगा गया जवाब

जांजगीर: देश में अवैध कब्जे को लेकर आए दिन कोर्ट कचहरी की खबरें आती रहती हैं। जिसकी वजह से कभी आम आदमी को नोटिस भेजा जाता है तो कभी हनुमान जी को,लेकिन छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अवैध निर्माण के आरोप में महात्मा गांधी को नोटिस जारी हुआ है और तय समय के अंदर जवाब देने को कहा गया है।

जांजगीर के डभरा नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने महात्मा गांधी को सात दिनों के अंदर भवन निर्माण संबंधी सभी दस्तावेज के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं नोटिस का जवाब और हाजिर ना होने पर पालिका अधिनियम-1961 की विभिन्न धारा के तहत कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी भी दी है।

इस मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस ने नगर पंचायत अधिकारी नीतू अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस का कहना है कि यह सब महात्मा गांधी का अपमान करने के लिए किया गया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के नाम थाना प्रभारी और डभरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए नीतू अग्रवाल के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने धमकी दी है कि वह इस तरह महात्मा गांधी के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर तीन में प्रशासन  कार्रवाई नहीं करती है तो बंद और धरना-प्रदर्शन होगा।

गौरतलब है कि सरकार के निर्देश पर प्रदेश के सभी अवैध भवन निर्माणर्ताओ को नोटिस भेज कर निर्माण संबधी जानकारी मंगाई जा रही है, ताकि नए शुल्क लेकर नवीनीकरण किया जा सके। इसी के तहत पंचायत ने महात्मा गांधी को भी नोटिस भेज दिया, जबकि उनका निधन 30 जनवरी 1948 को ही चुका है।

 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status