इंडियन इकोनॉमी के बेहतर है साल 2018, यूके और फ्रांस को पछाड़ पांचवीं अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत - JBP AWAAZ

Wednesday, 27 December 2017

demo-image

इंडियन इकोनॉमी के बेहतर है साल 2018, यूके और फ्रांस को पछाड़ पांचवीं अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत

1514292971indian-economy
नई दिल्ली । साल 2018 भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहतर साबित होने वाला है। भारत अगले साल ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (डॉलर के संदर्भ में) बन सकता है। हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है।

रिपोर्ट में क्या कहा गया: सेंटर फॉर इकनॉमिक एंड बिजनस रिसर्च (सीईबीआर) कंसल्टेंसी के 2018 वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल में ऊर्जा एवं तकनीक के सस्ते साधनों की बदौलत वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज वृद्धि का अनुमान जताया गया है। सीईबीआर के डेप्युटी चेयरमैन डगलस मैकविलियम्स ने बताया, “हालिया झटकों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था 2018 में फ्रांस और यूके से आगे निकल सकती है और इसमें डॉलर के संदर्भ में दोनों को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावनाएं हैं।”

अगले डेढ़ दशक तक रहेगा एशिया का दबदबा: इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगले डेढ़ दशक (15 साल) तक एशियाई अर्थव्यवस्थाओं का दबदबा रहने वाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत इसी ट्रैक पर आगे बढ़ रहा है।

नोटबंदी ने सुस्त भी इंडियन इकोनॉमी की रफ्तार: मैकविलियम्स ने माना कि 8 नवंबर 2017 को लिए गए नोटबंदी के फैसले और 1 जुलाई 2017 को लागू किए गए जीएसटी के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। इससे पहले रॉयटर्स के सर्वे में भी अर्थशास्त्रियों ने भी ऐसी ही बात कही थी। वहीं इस रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि साल 2032 तक चीन यूएस को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन सकता है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status

Contact Form

Name

Email *

Message *