दिल्ली प्रदूषण:NGT ने दिल्ली-NCR में ट्रकों की एंट्री और निर्माण कार्यों से रोक हटायी - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 17 November 2017

दिल्ली प्रदूषण:NGT ने दिल्ली-NCR में ट्रकों की एंट्री और निर्माण कार्यों से रोक हटायी

एनजीटी ने प्रदूषण में आई कमी को देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में निर्माण कार्यों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया। साथ ही एनजीटी ने दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर लगा बैन भी हटा लिया। हालांकि, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को जारी रखने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में हवा की खराब गुणवत्ता को सुधाने के लिए इंडस्ट्रीज और फसलों की ढूंढ जलाने पर लगे प्रतिबंध को एनजीटी ने जारी रखने का फैसला किया है। 
एनजीटी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों को जरूरी स्थानों पर पानी का छिड़काव जारी रखने का निर्देश दिया है और एक हफ्ते के अंदर प्रदूषण की स्थिति को लेकर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। इससे पहले एनजीटी ने दिल्ली सरकार द्वारा ट्रकों की एंट्री पर लगाए गए बैन को हटाने का निर्देश दिया था। साथ ही पार्किंग फीस में हुई बढ़ोत्तरी को भी वापस लेने का आदेश दिया था। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status