गौहर खान का डांस इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 17 November 2017

गौहर खान का डांस इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 7वें सीजन की विनर गौहर खान का इन दिनों एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, गौहर "आते जाते" गाने पर डांस करती हुए नजर आ रही हैं। इसी साल रिलीज हुई अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'गोलमाल अगेन' के वैसे तो लगभग गाने काफी पॉपुलर हुए, लेकिन इस गाने को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इतना ज्‍यादा युवाओं में बढ़ गया कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्‍टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो में गौहर खान एक मेल्विन लुइस नाम के कोरियोग्राफर के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं और यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो को इसी महीने 12 नवंबर को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है और सिर्फ पांच दिनों के अंदर इस वीडियो को 377,233 बार देखा जा चुका है और साथ ही काफी प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि गौहर खान ने 'आते जाते' गाने पर दमदार प्रदर्शन किया है। इस वीडियो में गौहर खान के डांस के मूव्‍स ऐसे हैं, जो आपका दिल जीत लेंगी।
बता दें कि  फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल अगेन' इसी साल दिवाली के एक दिन बाद 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन के अलावा परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तब्बू जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा मंगलमूर्ति फिल्म्स और रोहित शेट्टी की सहभागिता में प्रस्तुत की गई है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status