दो शादियों के बाद भी कमल हासन इस एक्ट्रैस के साथ रहे इतने साल लिव इन में - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 7 November 2017

दो शादियों के बाद भी कमल हासन इस एक्ट्रैस के साथ रहे इतने साल लिव इन में

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कमल हासन आज अपना 62वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे है। कमल की गिनती भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में की जाती है। कमल ने दो शादियां की थीं। वाणी गणपति के साथ पहली शादी हुई।

गणपति संग तलाक के बाद उन्होंने अभिनेत्री सारिका के साथ दूसरी शादी की। इस शादी से दो बेटियां हैं। कमल की दोनों बेटियां श्रुति और अक्षरा अभिनेत्री हैं।

कमल हासन सारिका से अलग होने के बाद करीब 13 साल तक लिव इन में भी रहे। उनकी लिव इन पार्टनर एक्ट्रैस गौतमी थीं। गौतमी ने खुद एक ब्लॉग में कमल से अलग होने की बात बताई। गौतमी ने अपने ब्लॉग जिंदगी और फैसले में लिखा था,  13 साल साथ रहने के बाद यह फैसला लेना मेरे लिए बहुत कठिन है। किसी के लिए ऐसे फैसले लेना आसान नहीं होता।

या तो आप रिश्ते में रहकर अपने सपनों के साथ समझौता कर लेते हैं या फिर सच्चाई को स्वीकार कर आगे बढ़ जाते हैं। गौतमी ने यह भी कहा कि उन्हें किसी की हमदर्दी नहीं चाहिए और ना ही वो किसी को दोष देना चाहती हैं। गौतमी ने तेलगु, मल्यालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बहुत से टीवी शोज होस्ट और जज भी किया है। गौतमी और कमल हाल ही में फिल्म में नजर आए थे। गौतमी ने लिखा, मैं कमल के काम की हमेशा से फैन रही हूं और आगे भी रहूंगी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status