योगा इंस्ट्रकटर से एक्ट्रैस बनीं 'बाहुबली' की 'देवसेना' - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 7 November 2017

योगा इंस्ट्रकटर से एक्ट्रैस बनीं 'बाहुबली' की 'देवसेना'

मुंबई: फिल्म 'बाहुबली' से फेमस हुई साउथ एक्ट्रैस अनुष्का शेट्टी का आज 35वां बर्थडे है। अनुष्का का जन्म 7 नवंबर 1981 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था और उनका असली नाम स्वीटी शेट्टी है।

फिल्म 'बाहुबली' में अनुष्का प्रभास के साथ नजर आईं और इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। इस फिल्म ने केवल प्रभास ही नहीं बल्कि अनुष्का को भी काफी फेमस कर दिया।

अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म 'सुपर' से की थी। उनका फैमिली बैकग्राउंड में कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से संबंध नहीं रखता और वह एक्ट्रैस से पहले एक योगा ट्रेनर थीं।

उनकी खूबसूरती को देख एक डायरैक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी और इस तरह उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं और धीरे-धीरे दर्शकों की पसंद भी बन गईं।

बता दें कि अनुष्का की फिल्म 'साइज जीरो' उनकी यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन 20 किलो तक बढ़ाया था। 2009 में अनुष्का ने 'बिल्ला' फिल्म में पहली बार प्रभास के साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं।

इसके बाद उन्हें कई प्रोग्राम्स में एक साथ आते-जाते हुए देखा जाने लगा। हालांकि, कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेक-अप हो गया। इसके बाद दोनों एक साथ 'बाहुबली' में नजर आएं और फिर से दोनों के प्यार की चर्चाएं सुर्खियों में आने लगीं।

यहां तक की दोनों की शादी की खबरें भी कई बार मीडिया में आ चुकी हैं लेकिन अब तक प्रभास या अनुष्का की तरफ से अपने रिश्ते और शादी को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status