प्रियंका चोपड़ा के नए फोटोशूट की ये तस्वीर कमाल हैं, मगर उनकी बात उससे भी ज़्यादा ख़ूबसूरत - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 19 October 2017

प्रियंका चोपड़ा के नए फोटोशूट की ये तस्वीर कमाल हैं, मगर उनकी बात उससे भी ज़्यादा ख़ूबसूरत

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अक्सर अलग-अलग अंदाज़ में नज़र आती रहती हैं, मगर इन दिनों वो एक से बढ़कर एक रूप में सिज़ल कर रही हैं। प्रियंका का बिल्कुल नया लुक एक नए फोटोशूट में सामने आया है। 

ये फोटोशूट प्रियंका ने कॉस्मोपॉलिटन मैग़ज़ीन के अक्टूबर इशू के लिए किया है। कवर पेज पर भी प्रियंका दिखायी दे रही हैं। प्रियंका की टीम की तरफ़ से सोशल मीडिया में जो तस्वीरें पोस्ट की गयी हैं, उनमें प्रियंका कमाल लग रही हैं। इन सिज़लिंग तस्वीरों के बीच प्रियंका से जुड़ी एक और  ज़रूरी ख़बर आ रही है। 
प्रियंका ने यौन उत्पीड़न के आरोपी हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी वीनस्टाइन मामले पर भी तीखी टिप्पणी की है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि हार्वी का पतन दरअसल पावर का गिरना है, सेक्सुएलिटी का नहीं। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में एक नहीं, कई हार्वी वीनस्टाइन हैं। ये हर जगह होता है।
प्रियंका ने आगे कहा कि ऐसे लोगों की वजह से कई लड़कियों के सपने बिखर जाते हैं। किसी भी महिला से सबसे आसान चीज़ उसका काम छीनना है। महिलाएं अगर दयालु होती हैं तो उनके जैसी ताकत भी किसी में नहीं होती। प्रियंका ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि किसी को ये मत बताने दो कि कैसे कपड़े पहनने चाहिए। 
बताते चलें कि हार्वी वीनस्टाइन पर 3 दशक के दौरान कई एक्ट्रेसेज़ के यौन शोषण का आरोप है। एंजेलिना जॉली और गॉनेथ पैल्ट्रो एक्ट्रेसेज़ ने उत्पीड़न की बातें मानी हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर के हवाले से ख़बर आयी थी कि हार्वी उनसे मुलाक़ात करना चाहता था।  
बताते चलें कि प्रियंका ने इसी साल बेवॉच से हॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब वो अ किड लाइक जेक और इज़ इंट इट रोमांटिक की शूटिंग कर रही हैं। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status