न्‍यूयॉर्क में आईफा अवॉर्ड शुरू, सलमान ने कटरीना के लिए गाया बर्थडे सॉन्‍ग - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 14 July 2017

न्‍यूयॉर्क में आईफा अवॉर्ड शुरू, सलमान ने कटरीना के लिए गाया बर्थडे सॉन्‍ग

न्यूयॉर्क में बॉलीवुड आईफा अवॉर्ड 2017 का आगाज हो गया है. इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. इस दौरान सलमान खान, कैटरीना कैफ, अनुपम खेर, शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत और वरुण धवन भी स्‍टेज पर मौजूद थे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी सितारे जहां आईफा का अनुभव अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे थे, वहीं इस बीच अचानक सलमान खान ने अपनी बारी आने पर अनुपम खेर से आईफा की तारीखें पूछ दीं. और फिर से मीडिया से बोल बैठे मुझे तारीखें याद नहीं रहतीं, सिर्फ कैटरीना का बर्थडे याद रहता है. इसके बाद सलमान ने अचानक बर्थडे सॉन्ग गाकर कैटरीना को चौंका दिया. दरअसल 16 जुलाई को कैटरीना का बर्थडे है.
इस मौके पर मौजूद शाहिद कपूर ने मीडिया को बताया कि वह हर साल आईफा के इवेंट में आते हैं. इस बार उनका नाम उडता पंजाब फिल्म में अच्छे अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status