कंडक्टर से करोड़पति बने बीजेपी नेता की 10 करोड़ की संपत्ति अटैच - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 14 July 2017

कंडक्टर से करोड़पति बने बीजेपी नेता की 10 करोड़ की संपत्ति अटैच

मध्यप्रदेश के भोपाल में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता और आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी की करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच कर लिया है. आयकर विभाग ने बेनामी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

राज्य सड़क परिवहन निगम में बस कन्डक्टर से अपना करियर शुरू करने वाले सुशील वासवानी बीजेपी के रसूखदार नेता हैं.

नोटबंदी के दौरान राजधानी के बैरागढ़ में स्थित वासवानी के संस्थापक अध्यक्ष वाली महानगर सहकारी बैंक पर आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई की थी. तभी से वासवानी की संपत्ति की जांच चल रही थी.

आयकर विभाग को जांच के दौरान बेनामी संपत्ति से जुड़े कुछ दस्तावेज भी मिले थे. जिसके आधार पर आयकर विभाग ने बैरागढ़ में बन रहे एक मॉल के अलावा वासवानी की कुछ अन्य संपत्ति को बेनामी एक्ट के तहत जब्त कर लिया.
नोटबंदी के बाद छह दिनों में सहकारी बैंक में 100 से ज्यादा नए खाते खोले गए और करोड़ों की रकम जमा कर कालेधन को सफेद करने की आशंका में आयकर विभाग ने दिसंबर 2016 में वासवानी और उनसे जुड़े आठ ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की थी.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status