लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से हो रहा रिश्ता कमजोर, Don’t worry ये बातें लाएंगी रिश्तों में मिठास... - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 3 May 2017

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से हो रहा रिश्ता कमजोर, Don’t worry ये बातें लाएंगी रिश्तों में मिठास...

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप अक्सर आपके रिश्तों को कमजोर बना देती है। क्या आप भी अपने पाटर्नर से दूर हैं ऐसे में आपको उनके प्यार की कमी खल रही है? तो ये डर आप अपने जहन से निकाल फैंकिए और कुछ छोटी-छोटी बातों पर अमल करें, इससे आपके रिश्तों में मिठास बरकरार रहेगी।
-दूर हो तो क्या हुआ, प्यार का इजहार हमेशा करते रहना चाहिए। प्यार के तीन लफ्ज यानि आई लव यू आपके लिए उनके और उनके लिए आपके दिल में जगह बढ़ता रहेगा।
-जब भी आप उनसे दूर हों तो बाते करें न कि बहस। यदि कोई समस्या है भी तो उनके आने का इंतजार करें मिल कर समाधान ढुंढे।
-अपने होने का उनको अहसास कराएं। जैसे खास मौकों पर आप उन्हें कार्ड्‌स या फिर गिफ्ट्स भेज सकते हैं।
-उनके लिए हमेशा समय निकाले, इससे प्यार और रोमांस बना रहेगा।
-लंबे समय के बाद जब आप मिले, इस वक्त को इतना खास बना दे कि वे इस वक्त को कभी न भूले।
-जितनी जल्दी संभव हो एक-दूसरे से मिलने की योजना बनाएं और मिलें।  

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status