आरएसएस और भाजपा संविधान को कर रहे तार-तार , विपक्षी जल्द इकठ्ठा हों -लालू - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 3 May 2017

आरएसएस और भाजपा संविधान को कर रहे तार-तार , विपक्षी जल्द इकठ्ठा हों -लालू

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को देश, संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए विपक्षी दलों से इसके खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

इस पार्टी के पास राम मंदिर, गाय, श्मशान और कब्रिस्तान के मुद्दे ही हैं : लालू

लालू यादव ने आज यहां कन्वेंशन सेंटर में राजद के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर जमकर निशाना साधा और उसपर संघीय ढांचे पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा संविधान को तार-तार करने में लगी है। उसके पास सिर्फ राम मंदिर, गाय, श्मशान और कब्रिस्तान के मुद्दे ही हैं।

आरएसएस के इशारों पर नाच रही भाजपा: लालू

राजद अध्यक्ष ने कहा कि आरएसएस के दिशानिर्देश में काम कर रही केन्द्र की भाजपा सरकार बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान को बदलकर अपना संविधान लागू करना चाहती है । इसलिए वह आरक्षण को खत्म करने का प्रयास कर रही है । उन्होंने कहा कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा का भी चुनाव कराने का नीति आयोग का प्रस्ताव क्षेत्रीय पार्टियों का समाप्त करने की साजिश है जिसका पुरजोर विरोध होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status