नई दिल्ली। CBSE ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) 2017 के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा में दस लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बैठै थे। मेन पेपर बेस्ड जईई परीक्षा दो अप्रैल 2017 को आयोजिक की गई थी, जबकि कंप्यूटर बेस्ड जेईई मेन एग्जाम 8 और 9 अप्रैल को हुए थे।
जेईई मेन परीक्षा देश भर के एनआईटी, आईआईटी और दूसरे सरकारी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में B.Tech., BE, B.Arch कोर्स में दाखिला लेने के लिए होती है। देश के कई प्राइवेट इंस्टीट्यूशन भी जेईई मेन रिजल्ट का स्कोर स्वीकार करते हैं। देश के सारे आईआईटी में एडमिशन जेईई एडवांस के आधार पर दिया जाता है। किसी भी स्टूडेंट का जेईई मेन में परफॉरमेंस ही जेईई एडवांस में जाने के लिए जरूरी है।JEE एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स इसके रिजल्ट जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। इसके लिए आपको jeemain.nic.in/http://cbseresults.nic.in/jee_main/Jee_cbse_2017.htm टाइप करना होगा। इसके अलावा रिजल्ट को cbseresults.nic.in.पर भी देखा जा सकता है। छात्रों को रिजल्ट जानने के लिए बस अपना इनरॉलमेंट और रोल नंबर साथ में रखना होगा।

No comments:
Post a Comment