हाईकोर्ट ने दिए भाजपा प्रत्याशी के निर्वाचन क्षेत्र की सभी EVM सील करने के आदेश - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 27 April 2017

हाईकोर्ट ने दिए भाजपा प्रत्याशी के निर्वाचन क्षेत्र की सभी EVM सील करने के आदेश

देहरादून। EVM से छेड़छाड़ की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आज एक एतिहासिक फैसला सुनाते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग, राज्य चुनाव आयोग और भाजपा के विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में इस्तेमाल हुई सभी EVM को सील करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के इस अहम फैसले से राज्य की भाजपा सरकार को तगड़ा झटका लगने जा रहा है।
हाईकोर्ट ने चुनाव अधिकारियों को सभी EVM सील के साथ सुरक्षित रखने का आदेश दिया है। बता दें कि चौहान ने फरवरी 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात को 6,000 से ज्यादा मतों से हराया था। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने इस जीत पर सवाल उठाते हुए ईवीएम मशीन से टैम्परिंग करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से जांच करने की मांग की थी।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद EVM में संभावित टैम्परिंग के संकेत दिए थे। उन्होंने मीडिया से कहा था, ‘मैं ‘मोदी क्रांति’ और EVM ‘चमत्कार’ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, आप सब कुछ जानते हैं मैं आपको भ्रमित नहीं कर रहा हूं, मैं इसे समझने के लिए आप पर ही छोड़ता हूं।’

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status