रेल यात्री चुन सकेंगे पसंदीदा सीट, बुकिंग सिस्टम में होगा बदलाव - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 13 April 2017

रेल यात्री चुन सकेंगे पसंदीदा सीट, बुकिंग सिस्टम में होगा बदलाव

नई दिल्ली। रेलवे अपने टिकट बुकिंग सिस्टम के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर लाने जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर में कई ऐसे फीचर होंगे, जो यात्रियों का सफर आसान बनाने में मदद करेंगे। इस बदलाव के बाद ट्रेन में पसंद की सीट को चुनने का तरीका बदल जाएगा।
इस सॉफ्टवेयर को तैयार करने में एक साल का समय लग सकता है। इस सॉफ्टवेयर के आने के बाद रेलवे में भी एयरलाइंस की तरह ही यात्री को सिर्फ कन्फर्म सीट की जानकारी दी जाएगी, जबकि कोच और सीट नंबर की जानकारी उसे यात्रा से कुछ समय पहले ही दी जाएगी। सीट चुनने में पैसेंजर सिर्फ अपनी पसंद की सीट की प्राथमिकता दे पाएगा। बाद में चार्ट तैयार होने के बाद यात्री को कोच और सीट नंबर की जानकारी एसएमएस पर दी जाएगी।
रेलवे के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि सॉफ्टवेयर में बड़े पैमाने पर बदलाव होने हैं, ऐसे में बदलाव की जगह नया सॉफ्टवेयर ही तैयार करने का फैसला लिया गया। नए सॉफ्टवेयर पर काम शुरू हो चुका है। इसके अगले साल तक तैयार हो जाने की उम्मीद है। नया सॉफ्टवेयर आने के बाद नीचे की सीटों में बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी।
रेलवे सबसे पहले लोअर बर्थ ही बुक करता है। ऐसे में बाद में पता चलता है कि कुछ ट्रेनों में सभी कोच की लगभग आधी सीटें खाली रह गईं हैं। नया सॉफ्टवेयर आने के बाद रेलवे सभी पैसेंजर्स को कम से कम कोच में अजस्ट करके बाकी बचे कोच को ट्रेन से हटा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status