अगर आप अप्रैल महीने में कार लेने की योजना बना रहे हैं, तो संभव है, यह जानकारी आपके फायदे की हो। देशभर की डीलरशिप्स में इस महीने के डिस्काउंट ऑफर्स पर आइए डालें एक नजर -
Chevrolet Beat
चूंकि शेवर्ले बीट का नया वर्शन आने ही वाला है, कंपनी वर्तमान बीट के स्टॉक को जल्द से जल्द क्लियर करने के मूड में दिख रही है। इसमें आपको 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल सकता है।

Volkswagen Polo
फोक्सवैगन पोलो की घटती सेल्स को देखते हुए कंपनी इस पर 50,000 तक के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। खबर तो यहां तक है कि अपनी प्रतिद्वंद्वी बलेनो और आई20 से टक्कर लेने के लिए पोलो पर 45,000-75,000 तक का डिस्काउंट दिया जा सकता है।

Toyota Etios Liva
लीवा का सीधा मुकाबला स्विफ्ट और ग्रैंड आई10 से है। ठीक-ठाक स्पेस और पेट्रोल व डीजल वैरिअंट्स, दोनों में आ रही लीवा पर भी 50,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Datsun Redigo
दैटसन की 800 सीसी पावर वाली हैचबैक रेडिगो पर आपको 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Honda Amaze
होंडा की पॉप्युलर सिडान अमेज पर भी 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर है। अमेज की प्रतिद्वंद्वी डिजायर, एमियो और जेस्ट हैं। यह पेट्रोल, डीजल दोनों वैरिअंट्स में उपलब्ध है।

Innova Crysta
टोयोटा की 'सबसे चहेती' कार इनोवा क्रिस्टा पर लगभग 35,000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। क्रिस्टा भी पेट्रोल, डीजल व डीजल ऑटोमैटिक वैरिअंट्स में उपलब्ध है।

No comments:
Post a Comment