पति की वजह से हुआ एड्स तो महिला ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 14 April 2017

पति की वजह से हुआ एड्स तो महिला ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला

मुंबई
अपने जीजा के मर्डर केस में गिरफ्तार महिला को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। महिला के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को पता चला है कि उसने अपने पति का भी मर्डर किया है। महिला को उसके पति की वजह से एड्स का शिकार होना पड़ा था। इसकी नाराजगी में उसने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला।

आरोपी महिला का नाम वंदना थोरबे है। वंदना को चारकोप के रिटायर्ड बैंक मैनेजर के मर्डर केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब उस पर अपने पति अशोक थोरबे (42) की भी हत्या का आरोप लगा है। वंदना के अलावा पुलिस ने उसके प्रेमी नीलेश सुपेकर (32) को भी गिऱफ्तार किया है।

जॉइंट सीपी (कानून-व्यवस्था) देवेन भारती ने बताया कि वंदना के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। वंदना पर आरोप है कि उसने 12 नवंबर, 2012 को नीलेश के साथ मिलकर पति अशोक थोरबे की हत्या करके लाश बीड के जंगलों में फेंक दी थी। उसने पति की गुमशुदगी के बारे में भी कहीं कोई मामला दर्ज नहीं कराया था।
वंदना पर पिछले साल 11 अप्रैल की देर रात बड़ी बहन आशा वानखेड़े के पति प्रकाश वानखेडे की हत्या करने का भी आरोप है, जिसमें वह गिरफ्तार हो चुकी है। गौरतलब है कि 27 अप्रैल, 2016 को आशा वानखेड़े ने चारकोप पुलिस स्टेशन में पति प्रकाश की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसकी जांच के दौरान आशा, वंदना और निलेश को चारकोप पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

जोन-11 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वंदना ने अपने पति अशोक को अहमद नगर के शिवाजी कॉलोनी स्थित अपने घर में जहरीला खाना खिलाकर बेहोश किया और फिर उसे गला घोंटकर मार डाला। लाश की शिनाख्त नहीं हो सके, इसके लिए दोनों ने पत्थर से उसके चेहरे को भी कुचल दिया था। पति की हत्या करने का आरोप वंदना ने स्वीकार कर लिया है।

पति से हुआ था एड्स
बताया जा रहा है कि अशोक थोरबे बेरोजगार था और वह लाइलाज बीमारी एड्स से ग्रस्त था। वंदना को भी एड्स हो गया था। इससे वह नाराज थी। उसी दौरान वह अहमदनगर में लोकहित वादी संघ के पदाधिकारी नीलेश सुपेकर के संपर्क में आई और उसने उसके साथ मिलकर अशोक थोरबे की हत्या कर दी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status