प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. सोमवार को वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले रविवार को ओडिशा में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के बाद मोदी गुजरात पहुंचे.
उन्होंने सूरत में करीब 11 किमी लंबा रोड शो किया. इस दौरान लेजर शो के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई.
रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में बाइकर्स का ग्रुप भी निकला. इसमें 90 महिला बाइकर्स का एक ग्रुप भी शामिल था.
माना जा रहा है कि मोदी का ये दौरा पिछले दिनों बीजेपी से नाराज चल रहे पाटीदारों को मनाने के लिए है. कुछ ही महीनों बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
आज मोदी का प्रोग्राम
1) एक ट्रस्ट द्वारा बनवाए गए 400 करोड़ रुपये की लागत वाले किरण मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे.
2) दुग्ध उत्पादन से जुड़ी कुछ परियोजनाओं का उदघाटन करेंगे.
3) एक हीरा पॉलिशिंग यूनिट का उद्घाटन करेंगे. मोदी लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं.

No comments:
Post a Comment