रेलवे का तोहफाः आकर्षक पैकेज के साथ चलेंगी एक दर्जन पर्यटक ट्रेनें - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 17 April 2017

रेलवे का तोहफाः आकर्षक पैकेज के साथ चलेंगी एक दर्जन पर्यटक ट्रेनें

रेलवे पर्यटन के लिए एक दर्जन ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों की अलग समय-सारणी होगी। रेलवे का तोहफाः आकर्षक पैकेज के साथ चलेंगी एक दर्जन पर्यटक ट्रेनें और ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी।
रेल मंत्रालय ने पर्यटन के जरिये अपनी आय बढ़ाने के लिए पर्यटन नीति- 2017 का मसौदा तैयार कर लिया है। योजना के मुताबिक, लग्जरी पर्यटक ट्रेन (एलटीटी) सिर्फ विदेशी मेहमानों के लिए होगी। इस ट्रेन में विश्व स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कई प्रकार के टूर पैकेज होंगे। पूर्ण वातानुकूलित सेमी लग्जरी टूरिस्ट ट्रेन (एसएलटीटी) देसी-विदेशी मेहमानों के लिए होगी।
भारत दर्शन
भारत दर्शन ट्रेन (बीडीटी) के सभी कोच स्लीपर के होंगे। इनका यात्री किराया सामान्य मेल-एक्सप्रेस के बराबर होगा।
धार्मिक पर्यटन
आस्था सर्किट ट्रेन (एसीटी) प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए समर्पित होगी। इसी तरह बुद्ध स्पेशल ट्रेन (बीएसटी) बुद्ध सर्किट के लिए चलाई जाएगी।
भाप इंजन पर विचार
पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा रेलवे मैदानी इलाकों में मांग के मुताबिक भाप इंजन से ट्रेनें दौड़ाने पर विचार कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status