छत्तीसगढ़ का एक गांव, जहां आज भी नाले का पानी पीते हैं लोग - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 25 April 2017

छत्तीसगढ़ का एक गांव, जहां आज भी नाले का पानी पीते हैं लोग

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांसकुण्ड ग्राम पंचायत के लोग आजादी के सात दशक बाद भी झरिया (नाले) का पानी पीने को मजबूर हैं.
प्रशासन की उपेक्षा के शिकार पंचायत के गांव उपरतनका में आज तक पीने का पानी नहीं पहुंच सका है. यहां नल जल की कोई सुविधा नहीं है. गांव में पीने का पानी पहुंचाने के लिए कई बार जनदर्शन हुए और प्रशासन को इस बारे में आवेदन भी दिए गए.
लेकिन, किसी ने ग्रामीणों की इस परेशानी की सुध नहीं ली. तमाम कोशिशों के बावजूद उपरतनका गांव में आज तक पानी नहीं पहुंचा. लिहाजा ग्रामीण वहां बहने वाले एक नाले का दूषित पानी पी रहे हैं. इसी नाले में ग्रामीण नहाते और कपड़े भी धोते हैं. यही नाला उनके लिए “गंगा” है. इसी पानी से महिलाएं खाना पकाती हैं.
इसकी खबर टीवी न्यूज पर प्रसारित होने के बाद जिले की कलेक्टर शम्मी आबदी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को बता दिया गया था कि 14वें वित्त आयोग की रकम नल जल में खर्च करें. सरपंचों ने रकम क्यों नहीं खर्च की... ये पता नहीं. अगर उनके पास फंड नहीं हैं, तो जिला प्रशासन जल्द ही वहां नल की व्यवस्था करेगा ताकि लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिल सके.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status