बरखा शुक्ला ने दिया कांग्रेस को करारा जवाब, भाजपा में हुई शामिल - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 22 April 2017

बरखा शुक्ला ने दिया कांग्रेस को करारा जवाब, भाजपा में हुई शामिल

दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)में शामिल हो गई हैं।
शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बरखा शुक्ला सिंह को बीजेपी शामिल करने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई। भाजपा में शामिल होने के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बरखा सिंह ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। 
सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि तब उन्होंने कहा था कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगी। 
कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बरखा शुक्ला सिंह को शुक्रवार को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। निष्कासन के बाद बरखा शुक्ला ने बीजेपी का दामन थामना ही बेहतर समझा। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status