दुनियाभर में आंतक का खूनी खेल खेलने वाला आईएसआईएस अब भारत में भी सक्रिय हो रहा है। आईएसआईएस देश में बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता है। इस बात का खुलासा हुआ है आईएसआईएस के गिरफ्तार आतंकवादियों से पूछताछ में।
शनिवार को दो आतंकियों को एटीएस ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लेकर आई। इन आतंकियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये देश में बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे।
इससे पूर्व गुरुवार को एटीएस की नौ टीमों ने पांच राज्यों में एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान आईएसआईएस के इशारे पर विस्फोट की साजिश रचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 6 युवकों को भी हिरासत में लिया गया।
दो हजार मदरसों और मस्जिदों पर पैनी नजर
पुलिस सूत्रों की माने तो सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस पश्चिम यूपी के सभी मदरसों और मस्जिदों पर पैनी निगाह रखने वाली है। एजेंसियों को शक है कि आतंकी छिपने के लिए मदरसों और मस्जिदों का सहारा ले सकते हैं।
पुलिस सूत्रों की माने तो सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस पश्चिम यूपी के सभी मदरसों और मस्जिदों पर पैनी निगाह रखने वाली है। एजेंसियों को शक है कि आतंकी छिपने के लिए मदरसों और मस्जिदों का सहारा ले सकते हैं।

No comments:
Post a Comment