नई दिल्ली : आज 8 राज्यों में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के मतदान की मतगणना की चर्चा की जा रही है। EVM में कथित गड़बड़ी की बातों के बीच इन सीटों के शुरूआती रूझान सामने आए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा यहाँ बढ़त बनाए हुए है। भाजपा इन 10 सीटों में से 6 सीटों पर आगे चल रही है या जीत गई है। दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर बीजेपी-अकाली गठबंधन के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह ने जीत दर्ज की है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने 14652 मतों से जीत दर्ज की। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। वहीं हिमाचल प्रदेश की भोरंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
दिल्ली :- राजौरी गार्डन सीट पर बीजेपी-अकाली गठबंधन के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह ने जीत दर्ज की।
मध्यप्रदेश :- बांधवगढ़ सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।
मध्यप्रदेश :- अटेर सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।
राजस्थान :- धौलपुर सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।
असम :- धीमाजी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे है।
हिमाचल प्रदेश :- भोरंज सीट पर बीजेपी के अनिल धीमान ने जीत दर्ज की है।
पश्चिम बंगाल :- कांथी दक्षिण सीट पर TMC के प्रत्याशी की जीत।
कर्नाटक :- नंजनगुड सीट पर कांग्रेस आगे है।
कर्नाटक :- गुंदलुपेट सीट पर कांग्रेस आगे है।
झारखंड :- लिटिपाड़ा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है।
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के 38 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जा रहा है। यहां पर हिंसक झड़प हो गई थी जिसके बाद चुनाव आयोग ने पुनः मतदान का आदेश दिया था।

No comments:
Post a Comment