जानिए उपचुनाव में किन 6 सीटों पर भाजपा ने फहराया परचम? - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 13 April 2017

जानिए उपचुनाव में किन 6 सीटों पर भाजपा ने फहराया परचम?

दिल्ली। 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मोदी लहर एक बार फिर से साफ तौर पर दिखी। 6 राज्यों में भाजपा ने कमल खिलाया तो वहीं कांग्रेस ने 2 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है हालांकि आप के हाथ नाकामी लगी। फिलहाल अभी 2 सीटों पर मतगणना जारी है जिसमें भाजपा बढ़त बनाए हुए है।
राजौरी गार्डन पर खिला कमल
दिल्ली में एमसीडी इलेक्शन से पहले भाजपा की जीत ने कांग्रेस और आप को तगड़ा झटका दिया है। राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव में भाजपा-अकाली गठबंधन ने असर दिखाते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने जीत हासिल की। उन्हें 40602 वोट मिले है तो वहीं कांग्रेस की मीनाक्षी चंदीला को 25950 मिले हैं। वहीं इस दौड़ में आप उम्मीदवार हरजीत सिंह तीसरे स्थान पर 10243 वोट के साथ है।
मध्यप्रदेश की अटेर और बांधवगढ़ सीट पर भाजपा का कब्जा
बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शिवनारायण सिंह को जीत मिली है। शिवनारायण सिंह को 74356 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री सिंह को मात्र 48880 वोट मिले। तो वहीं अटेर सीट पर अभी भी मतदान जारी है और भाजपा के अरविंद भदौरिया, कांग्रेस के हेमंत कटारे के बीच कांटे का मुकाबला बना हुआ है।
राजस्थान के धौलपुर में चला मोदी मैजिक
धौलपुर चुनाव में वसुंधरा राजे की साख दांव पर लगी थी लेकिन यहां पर कुशवाहा की पत्नी ने रिकॉर्ड तोड़ वोट हासिल कर राजे का साथ दिया। भाजपा उम्मीदवार शोभारानी कुशवाहा ने यहां 68 हजार 648 वोटो से मात देते हुए एक बार भाजपा को विजयी बनाया है।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा जीती
हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने इतिहास रचा है। यहां पर भाजपा उम्मीदवार अनिल धीमान ने 24434 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार प्रमिला देवी को करीब 16,000 वोट मिले।
असम में भाजपा का दबदबा कायम
असम में एक बार फिर से भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा है। राज्य की धेमाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रानोज पेगु ने करीबन 9,000 सीटों के अंतर से जीत दर्ज की।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status