जम्मू-कश्मीर: गौरक्षकों के हमले में 5 लोगों समेत 9 साल की बच्ची घायल - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 22 April 2017

जम्मू-कश्मीर: गौरक्षकों के हमले में 5 लोगों समेत 9 साल की बच्ची घायल

जम्मू-कश्मीर। कश्मीर के रैसी जिले में कथित गौरक्षकों के हमले में 5 लोगों समेत 9 साल की एक बच्ची के घायल होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक एक परिवार अपने मवेशियों को लेकर जा रहा थी तभी कुछ गौरक्षकों ने उन्हें रोककर उनकी पिटाई शुरू कर दी।
हमले में घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जिन लोगों पर हमला हुआ उन्होंने बताया कि हमला करने वाले उनके सभी जानवरों (गाय, बकरी, भेड़) को ले गए।
पीड़ित परिवार का कहना है कि यह खौफनाक हादसा वह कभी नहीं भूलेंगे। पीड़ित नसीम बेगम ने बताया ‘उन्होंने हमें बेरहमी से मारा। हम जैसे तैसे करके भागे।
गौरतलब है कि कश्मीर में कई बंजारे परिवार हैं जो हर साल मवेशियों के साथ जम्मू के हिमालय पर्वत वाले इलाके से कश्मीर के मैदानी क्षेत्र के बीच यात्रा करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status