रफ्तार का कहर: बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 22 April 2017

रफ्तार का कहर: बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फि र तेज रफ्तार का कहर सामने आया है खबर के अनुसार एक बेकाबू कार ने 3 लोगों को बेरहमी से कुचल दिया जिसमें से एक की मौत हो गई है। मामला दिल्ली उत्तर पश्चिमी जिले के मौर्या एंक्लेव का है जहां तेज रफ्तार वर्ना कार ने दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने ही तीनों घायलों को उसी वर्ना कार में बैठाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां थोड़ी ही देर में महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दोनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान प्रीति सिंह (36) के रूप में हुई है। वहीं बच्चों का नाम उज्ज्वल (12) और रिया (6) बताया जा रहा है।
मौर्या एंक्लेव थाना पुलिस ने केस दर्ज का आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रानी बाग निवासी पारस शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रीति सिंह परिवार के साथ पीतमपुरा स्थित इनकम टैक्स कॉलोनी में रहती थी। पति दीपक का अपना निजी कारोबार है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status