देश विरोधियों पर भड़के गंभीर, बताया तिरंगे का 'असली मतलब'
नई दिल्ली
सोशल मीडिया पर इन दिनों कश्मीर में अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ हुई बदसलूकी के विडियो खूब वायरल हो रहे हैं। कश्मीरी युवाओं द्वारा अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ की गई इस बदसलूकी पर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गौतम गंभीर ने सोशल वेबसाइट ट्विटर पर एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं। गंभीर ने लिखा है कि जो भी आजादी की मांग कर रहे हैं, वह यहां (इस देश) से चले जाएं, कश्मीर हमारा है। गंभीर ने अपने इस ट्वीट को #kashmirbelongs2us के साथ हैशटैग भी किया है।

गंभीर ने दूसरा ट्वीट किया और इसमें लिखा, 'भारत विरोधी भूल गए हैं कि हमारा झंडे के तीन रंगों का क्या अर्थ है। केसरिया- हमारे क्रोध की आग है, सफेद- जिहादियों के लिए कफन, हरा- आतंक के खिलाफ द्वेष है।' गौतम के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि पैरामिलिट्री बल के जवानों के साथ कश्मीर में हुई बदसलूकी वाले इन विडियो में कश्मीरी युवक जवानों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इन विडियो में ये कश्मीरी 'इंडिया गो बैक' के नारे लगा रहे हैं और जवानों के साथ मार-पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
गंभीर के इन ट्वीट्स के बाद उनके साथी खिलाड़ी और टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्विटर के माध्यम से जवानों के साथ हुई इस घटना की निंदा की। सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर कश्मीर में हुई इस घटना का एक विडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यह अस्वीकार्य है। हमारे सीआरपीएफ जवानों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जा सकता। इसे रोकना होगा। बदतमीजी की हद है।' सहवाग ने 2 मिनट 10 सेकंड का यह विडियो शेयर किया है।

No comments:
Post a Comment