उपचुनावः अटेर में हेमंत कटारे vs अरविंद भदौरिया, बांधवगढ़ में सावित्री के सामने शिवनारायण - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 16 March 2017

उपचुनावः अटेर में हेमंत कटारे vs अरविंद भदौरिया, बांधवगढ़ में सावित्री के सामने शिवनारायण

मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. अटेर और बांधवगढ़ सीट पर नौ अप्रैल को मतदान होना है, जबकि मतगणना 13 अप्रैल को होगी.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक बयान जारी कर बताया कि अटेर विधानसभा सीट से हेमंत कटारे और बांधवगढ़ से सावित्री सिंह को उम्मीदवार बनाया गया हैं. अटेर सीट पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के निधन की वजह से चुनाव हो रहा है. कांग्रेस ने इस सीट पर उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया है.
वहीं, बुधवार शाम को ही राजधानी में भाजपा चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. भाजपा ने अटेर से अरविंद भदौरिया को, जबकि बांधवगढ़ से शिवनारायण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है.
नामांकन-पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 21 मार्च निर्धारित है. नामांकन-पत्रों की जांच का कार्य 22 मार्च को होगा तथा 24 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे.
अटेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तत्कालीन विधायक सत्यदेव कटारे के निधन के कारण और बांधवगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तत्कालीन विधायक ज्ञान सिंह के शहडोल संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के कारण रिक्त घोषित किया गया था.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status